Sunday, 26 February 2023

मास्टर माइंड की शक्ति प्रेरक बल

दौलतमंद बनने की ओर नवाँ कदम दौलत कमाने में सफलता हासिल करने के लिए शक्ति अनिवार्य है। योजनाएँ तब तक निष्क्रिय और व्यर्थ हैं, जब तक कि उन्हें कार्यरूप में रूपांतरित करने की पर्याप्त शक्ति न हो। यह अध्याय वह तरीका बताएगा, जिसके द्वारा कोई व्यक्ति शक्ति हासिल कर सकता है और उसका है। शक्ति को संगठित और बुद्धिमानी से निर्देशित ज्ञान के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। शक्ति से हमारा आशय है, वह संगठित प्रयास जो किसी व्यक्ति की इच्छा को इसके आर्थिक रूप में रूपांतरित करने के लिए पर्याप्त है। संगठित प्रयास दो या इससे अधिक लोगो के संयोजित प्रयास का फल होता है, जो एक निश्चित लक्ष्य की ओर सद्भाव की भावना के साथ काम करते हैं। धन कमाने के लिए शक्ति आवश्यक है। धन कमाने के बाद उसे बनाए रखने के लिए भी शक्ति आवश्यक है। 1. असीम शक्ति ज्ञान के इस स्त्रोत से दूसरे किसी अध्याय में बताए तरीके से संपर्क किया जा सकता है और इसमें रचनात्मक कल्पना की मद्द ली जा सकती है। 2. संगृहीत अनुभव : इनसान संगृहीत अनुभव (या उसके कोई हिस्सा जिसे सुव्यवस्थित और रिकॉर्ड किया गया हैं) किसी भी अच्छी सार्वजनिक लाइब्रेरी में मिल सकता है। इस संगृहीत अनुभव का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा सार्वजनिक स्कूलों और कॉलेजो में पढ़ाया जाता है जहाँ इसे वर्गीकृत और व्यवस्थित किया गया है। 3. प्रयोग और शोध : विज्ञान के क्षेत्र में और जीवन के लगभग हर अन्य क्षेत्र में लोग हर दिन नए तथ्यों को इकट्ठा कर रहे हैं, वर्गीकृत कर रहे हैं और व्यवस्थित कर रहे हैं। जब ज्ञान संगृहीत अनुभव के माध्यम से उपलब्ध न हो तो हमें इसी श्रोत की तरफ मुड़ना होगा। यहाँ भी अकसर रचनात्मक कल्पना का प्रयोग किया जाना चाहिए। ज्ञान इनमें से किसी भी श्रोत से हासिल किया जा सकता है। इसे निश्चित योजनाओ में व्यवस्थित करके और इन योजनाओ को कार्यरूप में परिवर्तित करके शक्ति में बदला जा सकता है। ज्ञान के इन तीन प्रमुख श्रोतो के परीक्षण से हमें यह पता चलता है कि अगर कोई अकेला व्यक्ति ज्ञान को इकट्ठा करने, उसे योजना में बदलने और फिर उसे कार्यरूप में परिवर्तित करने के लिए सिर्फ अपने ही प्रयासों पर निर्भर होता है तो उसे बहुत मुश्किलें आती हैं। अगर उसकी योजनाएँ विस्तृत है और अगर वे बहुत विराट है तो आमतौर पर उसे दूसरो को अपने साथ सहयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए और तभी वह उनमे शक्ति का आवश्यक तत्त्व भर पाएगा।
मास्टर माइंड के द्वारा शक्ति हासिल करना

No comments:

Post a Comment

People enjoy watching

social media about natural life and are highly interested in learning about animals and their way of life. Wildlife enthusiasts are interes...