Thursday, 23 February 2023

सफलता की ओर पहला कदम

दौलतमंद बनने की ओर पहला कदम जब एडविन सी वर्न्स उस ऑरेंज न्यू जेसी में मालगाड़ी से उतर तो उसके दिमाग में यह कतई नहीं आया कि वह सिर्फ एक आगंतुक है बल्कि वह एक राजा की तरह महसूस कर रहा था। जब उसने थॉमस अल्वा एडिशन के दफ्तर की ओर रुख किया तो उसका मन काम पर लग गया था। उसने मन ही मन खुद को एडिशन के सामने खड़ा पाया। उसने यह पाया कि एडिशन उसे जिंदगी भर का जूनून एवं चाहत पूरा करने के लिए अपने साथ काम करने का मौका दे रहे है। बर्न्स की चाहत सिर्फ एक उम्मीद नहीं थी, न ही सिर्फ एक साधारण सी इच्छा थी बल्कि वह इससे भी कहीं ज्यादा थी। यह एक ज्वलंत चाहत थी, जिसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार था। सबसे बड़ी बात यह थी कि उसने मन में यह निश्चचय कर लिया था कि उसे यह हासिल हो करना है। मतलब उसकी चाहत निश्चित थी। उसका उद्देश्य दृढ़ था। जब वह एडिशन से मिला तो यह चाहत बर्न्स के लिए नई नहीं थी बल्कि यह उसके मन में लंबे समय से सबसे अधिक हावी इच्छा थी। हो सकता है कि शुरुआत में यह चाहत सिर्फ एक इच्छा ही रही हो पर जब वह एडिशन के सामने खड़ा हुआ तो वह सिर्फ एक इच्छा मात्र नहीं थी, बल्कि उससे भी कहीं मजबूत थी। कहीं दृढ़ थी। कुछ वर्षों बाद, वह फिर से उसी दफ्तर में एडिशन के सामने खड़ा हुआ, जहाँ वह पहली बार मिला था। इस बार उसकी चाहत वास्तविकता में तब्दील हो चुकी थी। वह एडिशन के साथ व्यवसाय करने लगा था। उसके मन में सबसे हावी सपना वास्तिवकता में तब्दील हो चूका था। आज जो लोग बर्न्स को जानते हैं और उनसे ईर्ष्या करते हैं। वह बस इसलिए कि उन्हें लगता है कि बर्न्स को भाग्य की बदौलत एडिशन के साथ काम करने का मौका मिला था। असल में उन लोगो ने बर्न्स को सफलता हासिल करने के बाद देखा हुआ था। सच कहूँ तो उन लोगो ने कभी उसके सफल होने के कारणों पर गौर ही नहीं किया। एडिशन के ऑफिस में काम करते हुए पाँच वर्ष बीतने के बाद भी बर्न्स को सफल होने की कोई भी उम्मीद नहीं दिख रही थी। न ही ऐसा कुछ हुआ था, जिससे वह एडिशन के साथ व्यवसाय में भागीदार हो सके। हर किसी के लिए वह एडिशन के दफ्तर में काम करनेवाले सैकड़ो व्यक्तियों में से एक था पर वह अपने मन पहले दिन से ही एडिशन के व्यवसाय का पार्टनर बन चुका था। बर्न्स की कहानी एक दृढ़ इच्छाशक्ति का बेहतरीन उदाहरण है। बर्न्स सफल इसलिए हुआ क्योंकि उसके मन में इससे बड़ी चाहत कोई नहीं थी कि उसे सिर्फ एडिशन के साथ काम करना है। उसने इसके लिए एक प्लान बनाया और अपने वे सारे रास्ते बंद कर दिए, जिनसे वह पीछे पलट कर वापस जा सके। वह अपनी चाहत के साथ खड़ा

No comments:

Post a Comment

People enjoy watching

social media about natural life and are highly interested in learning about animals and their way of life. Wildlife enthusiasts are interes...