Thursday, 23 February 2023

उपसंहार

केवल 7,000 डॉलर में कॉलेज की शिक्षा [व] जब यह पुस्तक खत्म हो रही हैं और छपने जा रही है, मैं आपके साथ अपना एक अंतिम अ विचार बाँटने जा रहा हूँ। इस पुस्तक को लिखने का खास कारण लोगों को यह सिखाना था कि किस तरह पैसे की समझ से जिंदगी की सामान्य समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। वित्तीय प्रशिक्षण के बिना, हम उन्हीं घिसे-पिटे फ़ॉर्मूलों के सहारे जिंदगी काट देते हैं, जैसे कड़ी मेहनत करो, बचाओ, उधार तो और बहुत ज़्यादा टैक्स चुकाओ। आज हमें ज़्यादा समझदारी की जरूरत है।
मैं नीचे दी हुई कहानी को एक ऐसी आर्थिक समस्या के अंतिम उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर रहा हूँ, जिससे कई युवा परिवार आज जूझ रहे हैं। आप अपने बच्चों के लिए किस तरह अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम कर सकते हैं और अपने खुद के रिटायरमेंट के लिए पैसा इकट्ठा कर सकते हैं? इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत के बजाय वित्तीय बुद्धि का प्रयोग किस तरह किया जा सकता है, यह इसी का उदाहरण है। मेरा एक दोस्त एक दिन अपना दुखड़ा रो रहा था कि चार बच्चों की कॉलेज की शिक्षा के लिए पैसों की बचत करना कितना कठिन था। वह हर महीने एक म्यूचुअल फंड में 300 डॉलर जमा कर रहा था और अब तक उसने लगभग 12,000 डॉलर जमा कर लिए थे। उसे अपने बच्चों को कॉलेज भेजने के लिए 400,000 डॉलर की ज़रूरत थी। उसके पास इसे जमा करने के लिए 12 साल थे, क्योंकि उसका सबसे बड़ा बच्चा तब 6 साल का था। यह 1991 की बात थी, और उस समय फ़ीनिक्स का रियल एस्टेट बाजार दुर्दशा में था । लोग-बाग अपना घर-बार बेचने में लगे थे। मैंने अपने इस सहपाठी को सुझाया कि उसके पास म्यूचुअल फंड में जो पैसा जमा है, उसके कुछ हिस्से से वह एक घर खरीद ले| यह विचार उसे कुछ-कुछ जम गया और हम इस संभावना पर विचार करने लगे। उसकी मुख्य चिंता यह थी कि एक और घर खरीदने के लिए उसके बैंक में क्रेडिट नहीं था और उसके पास इतना नक़द नहीं था। मैंने उसे भरोसा दिलाया कि किसी प्रॉपर्टी को फायनेंस करवाने के लिए बैंक के पास जाने के •अलावा दूसरे रास्ते भी होते हैं। हमने दो हफ़्तों तक मकान खोजा, एक ऐसा घर जो हमारी सारी ज़रूरतों को पूरा करता हो चुनने के लिए हमारे पास बहुत से घर थे, इसलिए हमें शॉपिंग में मज़ा भी बहुत आ रहा था। •आखिरकार हमने एक अच्छे मोहल्ले में 3 बेडरूम और 2 बाथ वाला घर पसंद किया। मालिक उसी दिन घर बेचना चाहता था क्योंकि वह और उसका परिवार कैलिफ़ोर्निया के लिए जा रहे थे जहाँ उसकी नौकरी उसका इंतज़ार कर रही थी।

No comments:

Post a Comment

People enjoy watching

social media about natural life and are highly interested in learning about animals and their way of life. Wildlife enthusiasts are interes...